ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स) और शीत की चरम घटनाओं में इसकी भूमिका
जनवरी 2025 के शुरुआती दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) भीषण शीतकालीन तूफानों का सामना कर रहा था, जिससे देश के पूर्वी हिस्से में 6 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन तूफानों के कारण तापमान लगभग -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 30 राज्यों में मौसम संबंधी चेतावनियां जारी की गईं, जिनमें से सात राज्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी। चरम मौसम की यह स्थिति ध्रुवीय भ्रमिल (पोलर वोर्टेक्स), आर्कटिक के चारों ओर तीव्र शीत और घूर्णी पवन का एक क्षेत्र, के दक्षिण की ओर विस्तार के कारण उत्पन्न हुई है। ध्रुवीय भ्रमिल मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध के मध्य से उच्च अक्षांशों पर स्थित देशों को प्रभावित करता है, जो विशेष रूप से भीषण शीत ऋतु की स्थितियों के प्रति संवेदनशील हैं।

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058
Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in


