शिक्षा और शैक्षणिक संस्थान: शिक्षा के केंद्र के रूप में अग्रहार, मठ और महाविहार
प्राचीन काल से पूर्व मध्यकाल तक, भारत में अग्रहारों, मठों एवं महाविहारों जैसे धार्मिक तथा आवासीय संस्थानों के तंत्र द्वारा शिक्षा को जारी रखना सुनिश्चित किया गया। अग्रहार—जो कि विद्वान ब्राह्मणों को प्रदत्त कर-मुक्त भूमि अनुदान थे—ग्रामीण स्तर पर, शिक्षा को कृषि एवं सामाजिक जीवन के साथ समन्वित कर वेदों, वेदांगों, विधि (कानून), व्याकरण, चिकित्सा और दर्शन जैसे विषयों के अध्ययन हेतु शिक्षा के प्रमुख केंद्रों के रूप में कार्य करते थे।

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058
Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in


