books
your-keyto-banner.webp
previous arrow
next arrow
Shadow

(यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 हेतु)

You may answer the Questions in the Model Test Papers. But to access the Answers and Explanatory Notes, you are required to fill in the following details:

Name

Email

Disclaimer

Spectrum Books Private Ltd. has obtained the information contained in this test from sources considered to be reliable. However, Spectrum Books Private Ltd. or the authors do not undertake to guarantee the accuracy or completeness of the information, and, as such, are not responsible for any error, omission or damage arising from the use of the information. The authors and publishers are supplying information, but are not offering professional services.

 

User Details

00:00

1. मुद्रा आपूर्ति को मापने के लिए सर्वाधिक प्रचलित माप कौन-सा है, जिसे समग्र मौद्रिक संसाधन भी कहा जाता है?



2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) विविध पण्य समूह की कीमतों का सूचकांक है जो प्रतिनिधि उपभोक्ता द्वारा खरीदी जाती है।
  2. जीडीपी अपस्फीति‍कारक (डिफ्लेटर) में प्रतिनिधि माल का भार स्थिर रहता है, लेकिन ये सीपीआई में प्रत्येक वस्तु के उत्पादन स्तर के अनुसार भिन्न होते हैं।
  3. थोक मूल्यों के सूचकांक को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) कहा जाता है; संयुक्त राज्य अमेरिका में इसे प्रड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) कहा जाता ह

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



3. मांग मुद्रा बाजार (सीएमएम) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह एक अंतर-बैंक बाजार लिखत (inter-bank market instrument) है, जहां एक दिवसीय आधार पर निधि उधार ली और दी जाती है।
  2. मांग मुद्रा बाजार में बैंकेतर संस्थान भी भाग ले सकते हैं।
  3. इस बाजार से धन उधार लेने के लिए संपार्श्विक की आवश्यकता होती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. बाजार लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद, राष्ट्रीय आय (एनआई) है
  2. जीएनपी = जीडीपी + विदेश से प्राप्त निवल घटक आय
  3. राष्ट्रीय प्रयोज्य आय = बाजार कीमतों पर नि‍वल राष्ट्रीय उत्पाद + शेष विश्व से प्राप्त अन्य वर्तमान अंतरण

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?



5. मुद्रास्फीति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. हेडलाइन मुद्रास्फीति खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य सभी वस्तुओं में मूल्य वृद्धि का भी मापन करती है।
  2. आकस्मिक या छिट-पुट मुद्रास्फीति (Sporadic inflation) तब होती है जब कुछ स्थानों पर केवल कुछ वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होती हैं।
  3. व्यापक मुद्रास्फीति (Comprehensive inflation) तब होती है जब संपूर्ण अर्थव्यवस्था में वस्तुओं की कीमतें घट जाती हैं।
  4. मूलभूत मुद्रास्फीति (Core inflation) ईंधन और खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि का मापन नहीं करती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर वह दंडात्मक दर है जिस पर बैंक एक पूर्वनिर्धारित सीमा तक अपने सांवि‍धि‍क चलनि‍धि अनुपात (एसएलआर) निवेश सूची (पोर्टफोलियो) में गिरावट लाकर भारतीय रिजर्व बैंक से एक दिवसीय आधार पर उधार ले सकते हैं।
कथन–II: यह वित्तीय प्रणाली की चलनिधि को अप्रत्याशित झटके से बचाने के लिए एक सुरक्षा वॉल्व के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



7. मौद्रि‍क नीति समि‍ति (एमपीसी) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. भारतीय रिजर्व बैंक संशोधन अधिनियम, 1934 की धारा 45यख के तहत प्रदत्त अधिकार से आरबीआई एक एमपीसी का गठन करता है।
  2. इस समिति में अध्यक्ष के रूप में आरबीआई के गवर्नर सहित छह सदस्य होते हैं।
  3. इस समिति के लिए वर्ष में कम से कम तीन बार बैठक करना आवश्यक है। 
  4. इस समिति की बैठक में गणपूर्ति के लिए चार सदस्य होना अनिवार्य है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



8. निम्नलिखित में से कौन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लोक ऋण का प्रबंधन करता है?



9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: हरित विकास आर्थिक और सांस्कृतिक विचारों से अधिक पर्यावरण की संधारणीयता को प्राथमिकता देता है।
कथन–II: समावेशी विकास में श्रम विनियमों में सुधार, कृषि प्रौद्योगिकियों और अवसंरचना में सुधार, पिछड़े क्षेत्रों को उन्नत क्षेत्रों के समान बनाने में सहायता करना, तथा निष्पक्ष एवं न्यायसंगत बाजार भागीदारी के लिए सक्रिय नीतियों के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाना शामिल है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



10. मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा में, निम्नलिखित में से किसकी परिकल्पना की गई है?





11. भारतीय मंत्रालय के निम्नलिखित विभागों पर विचार कीजिए:

  1. लोक उद्यम विभाग
  2. राजस्व विभाग
  3. व्यय विभाग
  4. आर्थिक कार्य विभाग 
  5. निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग

उपर्युक्त में कौन-से वित्त मंत्रालय के अधीन आते हैं?



12. ‘जनसमर्थ’ पोर्टल संबंधित है



13. निम्नलिखित में कौन-सा ‘यूनिकॉर्न कंपनी’ को सही ढंग से परिभाषित करता है?



14. राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: सहकारी क्षेत्र में शुरू किए गए एनसीएल का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना, किसानों को लाभ पहुंचाना, फसल पैटर्न में सुधार करना, वैश्विक जैविक उत्पाद बाजार प्रदान करना, जैव ईंधन बाजार में भारत की स्थिति को मजबूत करना और सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाना है।
कथन–II: एनसीईएल बाजार संपर्क के लिए संपूर्ण सरकारी उपागम स्थापित करने हेतु वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और विदेशी दूतावासों के साथ सहयोग करेगा।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



15. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. संसद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 के तहत एचएचएआई की स्थापना की गई थी।
  2. एनएचएआई का एक मिशन राष्ट्रीय राजमार्गों के उचित प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को विनियमित और नियंत्रित करने हेतु फीस एकत्रित करता है।
  3. सड़क यातायात में राष्ट्रीय राजमार्गों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है, जबकि समग्र रूप से ये सड़क नेटवर्क का केवल 2 प्रतिशत हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: लॉजिस्टिक्स पार्क मुख्य रूप से बी2सी (व्यापार से उपभोक्ता) माल ढुलाई में शामिल उद्योगों और वस्तुओं के लिए प्रभावी होंगे।
कथन–II: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों से चार प्राथमिक कार्य प्रदान करना अपेक्षित है, अर्थात माल एकत्रीकरण और वितरण, मल्टीमॉडल माल परिवहन, भंडारण एवं माल-गोदाम, और मूल्यवर्धित सेवाएं।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



17. भारतीय रेल के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. अमेरिका और चीन के बाद भारत में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।
  2. वर्तमान में, भारतीय रेल 3 गेजों, अर्थात ब्रॉड, मीटर और नैरो, पर चलती है।
  3. मद्रास रेलवे कंपनी ने 1 जुलाई, 1856 को दक्षिण भारत में पहली लाइन स्थापित की थी, जो व्यासरपडी जीवा निलयम (वेयासरपांडी) और वालजाह रोड (आर्कोट) के बीच 63 मील लंबी थी।
  4. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



18. प्रतिभूतीकरण बाजार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: प्रतिभूतीकरण ऋणों को एकत्रित करने और उन्हें एक विशेष प्रयोजन संस्था (एसपीई) को बेचने की प्रक्रिया है जो लोन पूल (ऋणों का वह समूह जो प्रतिभूतीकरण का हिस्सा है) के माध्यम से गारंटीकृत प्रतिभूतियां बनाती है।
कथन–II: एक मजबूत प्रतिभूतीकरण बाजार द्वितीयक ऋण बाजार के विकास का समर्थन करता है और ऋण जोखिम प्रबंधन के लिए वित्तीय संस्थानों को बाजार-आधारित साधन प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



19. वॉटरफॉल भुगतान प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वॉटरफॉल भुगतान प्रणाली ऋण पुनर्भुगतान की एक पद्धति है जिसमें प्रधान उधारदाताओं को पहले, उसके बाद गौण उधारदाताओं को देनदार से मूलधन और ब्याज भुगतान प्राप्त होता है।
  2. इस प्रणाली में देनदार अपने ऋणों को छोटी-छोटी इकाइयों में व्यवस्थित करते हैं, बड़े मूल भुगतान के साथ अधिक महंगे ऋणों की लागत को कम करते और कम महंगे ऋणों के लिए न्यूनतम ब्याज भुगतान सुनिश्चित करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



20. शासन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के अंतर्वाह को प्रोत्साहित करना
  2. उच्च शैक्षणिक संस्थानों का निजीकरण करना
  3. नौकरशाही में कमी लाना
  4. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के शेयरों की बिक्री/भारी मात्रा में बिक्री करना

उपर्युक्त में से किनका उपयोग भारत के राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के उपाय के रूप में किया जा सकता है?



21. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    पर्व   संबद्ध राज्य
  1. गंगासागर मेला : उत्तर प्रदेश
  2. अट्टुकल पोंगल : तमिलनाडु
  3. गान नगाई : मणिपुर
  4. परशुराम कुंड : अरुणाचल प्रदेश

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



22. यह एशिया का पहला रंगभूमि (एम्फिथिएटर) या मंडप है, जिसे स्वर्गदेव प्रमत्त सिंह ने 1744 ई. में बनवाया था। इस दोमंजिला इमारत की सतह अष्टकोणीय है। इसकी छत की विशेषता अहोम राज्य की एक उल्टी या औंधी पड़ी नाव जैसी आकृति है जिसमें एक-दूसरे की विपरीत दिशा में दो छोटे मकरों या जलहस्तियों के उभरे हुए सिर बने हुए हैं। निकटवर्ती मैदान, जो रूपोही पोठार के नाम से प्रसिद्ध है, का उपयोग अहोम शासन के दौरान विभिन्न खेलों के लिए किया जाता था, और इस स्थल ने इन खेलों का प्रसार अहोम साम्राज्य और उसके पड़ोसी राज्यों तक करने में योगदान दिया।
उपर्युक्त पंक्तियों में निम्नलिखित में से किस स्थान का वर्णन किया गया है?



23. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    लेखक   कृति
  1. नारायण पण्डित : गणित कौमुदी
  2. बौधायन : शुल्बसूत्र
  3. लगध : वेदाङ्ग ज्योतिष
  4. पिंगल : भट्टिकाव्यम्

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



24. यदि X दिल्ली और राजस्थान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों को देखने की योजना बना रहा है, तो वह निम्नलिखित में से कौन-से स्थल देखने जाएगा?



25. प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध समाप्त हुआ था—



26. भारत के इतिहास के संदर्भ में अस्किनी, परुष्णी, विपास और गुमल शब्द निम्नलिखित में किससे संबद्ध हैं?



27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. बौद्ध धार्मिक ग्रंथों को मूलतः पालि में संकलित किया गया था।
  2. स्थविरवाद जैन धर्म का एक रूढ़िवादी संप्रदाय है।
  3. ऋग्वेद में जिस जैन संत का उल्लेख है, वे ऋषभनाथ हैं।
  4. जैन धर्म ने अर्ध-मागधी का संरक्षण किया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



28. निम्नलिखित मंदिरों पर विचार कीजिए:

  1. कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम
  2. सूर्य मंदिर, मोढेरा
  3. बृहदेश्वर मंदिर, तंजौर
  4. कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो

उपर्युक्त में से कितने मंदिर वास्तुकला की नागर शैली के उदाहरण हैं?



29. भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: मगध, छठी शताब्दी ईसा पूर्व का एक राज्य, उत्तर भारत में सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण राज्य बन गया।
कथन–II: मगध की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अवस्थिति गंगा और उसकी सहायक नदियां—जिसने इसे रक्षा, संचार, तथा व्यापार की सुविधाएं प्रदान की—इसके उत्थान और सफलता के कारणों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



30. छठी शताब्दी ईसा पूर्व में विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के उदय के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक जिम्मेदार थे?

  1. जन साधारण के प्रति ब्राह्मणों का निरंकुश व्यवहार
  2. सामाजिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों की जटिलता
  3. निम्न वर्ग के लोगों का प्रभावशाली बनना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



31. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सभी अधिकार सम्राट में निहित होने के कारण वह सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति था।
  2. पेरुन्तरम केंद्रीय प्रशासन के शीर्ष अधिकारी थे।
  3. राजकुमार मंडलों में प्रांतीय शासक के रूप में कार्य करते थे।
  4. महासभाएं सभी सरकारी वित्तों को नियंत्रित करती थीं।

चोल प्रशासन के संबंध में उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



32. अकबर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. उसने क्रमशः 1564 और 1563 ई. में जजिया और तीर्थयात्रा कर को समाप्त कर दिया।
  2. उसने धर्म पर चर्चा करने के लिए ‘इबादत खाना’ बनवाया।
  3. उसका ‘दीन-ए-इलाही’ सामाजिक आचरण हेतु संहिता थी।
  4. उसने 1574 ईसवी में अपने नाम का खुतबा पढ़वाया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



33. पूरी तरह से स्वतंत्र प्रभुत्वसंपन्न होने के बावजूद, दिल्ली के सुल्तान निम्नलिखित में से किसलिए राजनीतिक अधिकार के अनुमोदक के रूप में खलीफा से अपेक्षा करते थे?



34. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: अधिकार प्राप्त करने के बाद भी कांग्रेस जमींदारी प्रथा को खत्म करने का प्रयास नहीं कर सकी।
कथन–II: बड़े पैमाने पर कृषि सुधारों को लागू करने के लिए प्रांतीय मंत्रालयों के पास पर्याप्त शक्तियां या वित्त नहीं थे।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



35. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम अनुसार व्यवस्थित कीजिएः

  1. सत्याग्रह सभा की स्थापना
  2. जलियांवाला बाग जनसंहार
  3. अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन
  4. कांग्रेस द्वारा असहयोग योजना को स्वीकृति
  5. चौरी-चौरा कांड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: बी. के. दत्त और भगत सिंह ने अप्रैल 1929 में केंद्रीय विधान सभा में बम फेंका था।
कथन–II: यह कृत्य नागरिक स्वतंत्रता और श्रमिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाले लोक सुरक्षा विधेयक और व्यापार विवाद विधेयक के विरोधस्वरूप किया गया था।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



37. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. अधिवितलीय शैलों (hypabyssal rock) का निर्माण/गठन भू-पृष्ठ के नीचे गहराई में मैग्मा के ठोस होने के कारण होता है और इनमें बड़े आकार के क्रिस्टल पाए जाते हैं।
  2. वितलीय शैलों (plutonic rock), जो अधिवितलीय शैलों की तुलना में जल्दी शीतल हो जाते हैं, का गठन तब होता है जब नीचे से मैग्मा दरारों और संधियों (जोड़ों) में ठोस हो जाता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



38. हिमजगह्वर (Corrie), फियॉर्ड (Fjords), हिमोढ़ (Moraines) और हिमनदोढ़ टिब्बा (Drumlins) नामक भू-आकृतियां निर्मित होती हैं:



39. श्विति (Albedo) के संदर्भ में निम्नलिखित को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिएः

  1. नवपात-तुहिन (फ्रेश स्नो)
  2. घास का मैदान
  3. मरुभूमि की रेत
  4. टुंड्रा
  5. पर्णपाती वन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



40. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: लंबी दूरी तक एक निश्चित दिशा में प्रवाहित जल की नियमित गति महासागरीय धाराएं कहलाती हैं।
कथन-II: वृत्ताकार गति (Gyre) वर्तुलाकार महासागरीय धाराएं होती हैं जो पृथ्वी पर पवनों के पैटर्न और पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न बलों द्वारा संचालित होती है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



41. हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. हिमालय में नदियों की एक तरुण-स्थलाकृति (youthful topography) है जबकि प्रायद्वीपीय नदियों की एक जीर्णस्थलाकृति (senile topography) है।
  2. हिमालयी नदियों में अध्यारोपित (superimposed) और पुनरुद्भूत (rejuvenated) स्थलाकृति का अभाव है, जबकि प्रायद्वीपीय नदियों में पुनर्युवन या फिर से बनी नवीन और अध्यारोपित स्थलाकृति पाई जाती है।
  3. प्रायद्वीपीय नदियां उथले नदी विसर्पों (meander) का निर्माण करती हैं, जबकि हिमालयी नदियां मैदानी क्षेत्रों में कई नदी विसर्पों और चाप झीलों (ox-bow lake) का निर्माण करती हैं।
  4. प्रायद्वीपीय नदियों के छोटे जलग्रहण क्षेत्रों की तुलना में हिमालयी नदियों के जलग्रहण क्षेत्र बड़े होते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



42. पंजाब, राजस्थान और उत्तरी गुजरात राज्यों में पाई जाने वाली मृदा, वाहित बालू की परत से ढकी तथा घुलनशील लवणों से समृद्ध होती है लेकिन इनमें कार्बनिक पदार्थ कम होते हैं। ये बलुआ, स्थूल और क्षारीय होती हैं, जो फॉस्फेट से भरपूर होती हैं लेकिन इनमें नाइट्रोजन कम होती है। यह मृदा निकटस्थ शैलों और तटीय क्षेत्र से प्राप्त होती है, जहां पर कृषि प्रयोजनों के लिए जल ही एकमात्र सीमित कारक होता है।
निम्नलिखित में से किस मृदा का विवरण ऊपर दिया गया है?



43. कॉफी उत्पादन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. भारत में कॉफी 17वीं सदी में मुस्लिम फकीर बाबा बुदन साहेब द्वारा लाई गई थी।
  2. कॉफी का अग्रणी उत्पादक केरल है, और इसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु हैं।
  3. कॉफी अरेबिका की तुलना में कॉफी रोबस्टा मुख्य रूप से अधिक ऊंचाई पर उगाई जाती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: भारत का पश्चिमी तट पूर्वी तट की तुलना में संकरा है, और यह जलमग्न तटीय मैदानों का प्रस्थान-बिंदु है।
कथन-II: जलमग्न होने के कारण पश्चिमी तट पत्तनों और बंदरगाहों के निर्माण के लिए प्राकृतिक परिस्थितियां उपलब्ध कराता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह वजन कम करने वाली कच्ची सामग्री है।
  2. इसे लंबे समय तक संग्रहीत नहीं किया जा सकता, जैसा कि यह अपना मूल तत्व खो देती है।
  3. इसे लंबी दूरी तक नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि इससे उत्पादन लागत में वृद्धि होती है और कच्ची सामग्री सूख जाती है।
  4. भारत में इस फसल का दूसरा सबसे बड़ा कृषि-आधारित उद्योग है, जो प्राचीन काल से अस्तित्व में है।

उपर्युक्त कथनों में निम्नलिखित में से किस फसल का वर्णन किया गया है?



46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: एक प्रकीर्ण या छिटपुट बस्ती में सुदूर वनों या छोटी पहाड़ियों में खेतों या चरागाहों के साथ विलगित झोपड़ियां या पल्लीग्राम शामिल होते हैं।
कथन-II: परिक्षेपण प्रायः वासयोग्य क्षेत्रों के खंडित भूभाग और सीमित भू-संसाधनों के कारण होता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



47. निम्नलिखित पारिस्थितिक पिरामिडों पर विचार कीजिएः

  1. जलीय पारितंत्र की जैवसंहति का पिरामिड
  2. स्थलीय पारितंत्र की जैवसंहति का पिरामिड
  3. ताल पारितंत्र (pond ecosystem) की संख्या का पिरामिड
  4. वृक्ष पारितंत्र की संख्या का पिरामिड

उपर्युक्त पिरामिडों में से कौन-से ऊर्ध्वाधर हैं?



48. यह राष्ट्रीय उद्यान हरित वनस्पतियों और अभेद्य प्राचीन वनों के 23 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। भारत और म्यांमार के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान को 1983 में बाघ (व्याघ्र) अभयारण्य घोषित किया गया था। यह पार्क विश्व की केवल चार बड़ी बिल्लियों—बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और क्लाउडेड तेंदुआ—तथा छोटी बिल्लियों की अनेक प्रजातियों का आवास है। यह पार्क हूलॉक गिबन, जो भारत में पाई जाने वाली वानर की एकमात्र प्रजाति है, का भी आवास है।
उपर्युक्त परिच्छेद में किस राष्ट्रीय उद्यान का वर्णन किया गया है?



49. निम्नलिखित में से कौन-सा “लाल ज्वार” को सही ढंग से परिभाषित करता है?



50. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: आर्द्रभूमियां, उन समुद्री जलक्षेत्रों, जिनकी गहराई निम्न ज्वार के समय दस मीटर से अधिक नहीं होती, सहित कच्छ, दलदल, पीट भूमि या ऐसा जल क्षेत्र होती हैं जो स्थिर या प्रवाही, कृत्रिम या प्राकृतिक अथवा स्थायी या अस्थायी क्षेत्र हो सकता है।
कथन-II: आर्द्रभूमियां संकटापन्न प्रजातियों, स्थानिक पादपों, कीटों, और अकशेरुकियों के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों और जल में तैरने वाले पक्षियों के लिए उपयुक्त आवास प्रदान करती हैं।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



51. ‘ग्रीन फंड्स’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह वनेतर प्रयोजन के लिए वन भूमि की विविधता के मुआवजे के रूप में जमा की गई धनराशि है।
  2. प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि अधिनियम, 2016 इन निधियों का उचित उपयोग सुनिश्चित करता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



52. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. हूलॉक गिब्बन भारत के पूर्वोत्तर में पाई जाने वाली वानर की एकमात्र प्रजाति है।
  2. नीलगिरि तहर भारत के पश्चिमी घाट का एक स्थानिक प्राणी है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?



53. कृषि के यंत्रीकरण के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इससे प्रति इकाई उत्पादकता में वृद्धि होगी।
  2. इससे रोजगार में वृद्धि होगी।
  3. इससे परिचालन की प्रति इकाई लागत में वृद्धि होगी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



54. उल्लू अंधेरे में देख सकते और शिकार कर सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं इस पक्षी को ऐसा करने में सहायता करती हैं?

  1. शलाका कोशिकाओं (rod cells) का एक बड़ा अनुपात
  2. यथासंभव अधिकतम प्रकाश ग्रहण करने के लिए चौड़ी पुतलियां
  3. दृष्टिपटल (रेटिना) पर ‘टेपीटम ल्यूसिडम’ झिल्ली
  4. प्रतिध्वनि से स्थान निर्धारण (एकोलोकेशन) करने की क्षमता

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



55. निम्नलिखित में से किन्हें जैव विविधता संरक्षण रणनीतियां माना जा सकता है?

  1. संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क का विस्तार
  2. प्रजातियों की विविधता, आबादी, स्थान और निवासस्थान की सीमा, विभिन्न प्रजातियों के लिए प्रमुख खतरों आदि पर पर्याप्त डेटा का निर्माण, तथा समय के साथ इन पहलुओं में बदलाव
  3. बंदी-प्रजनन और प्रजाति पुनःस्थापन को सीमित करना
  4. मौजूदा आरक्षित और संरक्षित वनों के साथ उनकी निकटता को दर्शाने वाले संरक्षित क्षेत्रों का मानचित्र तैयार करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



56. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जो खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों की सीमापारीय गतिविधियों को विनियमित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  2. इसे 16 सितंबर, 1987 को अपनाया गया था।
  3. इस प्रोटोकॉल के तहत विकासशील और विकसित देशों के समान लेकिन अलग-अलग उत्तरदायित्व हैं।
  4. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का अनुच्छेद 5 विकसित देशों की विशेष स्थिति से संबंधित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



57. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 केंद्र सरकार को पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम करने और देश भर में विशिष्ट समस्याओं का समाधान करने का अधिकार प्रदान करता है।
कथन-II: पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 भोपाल गैस त्रासदी के बाद अधिनियमित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



58. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

  1. जैविक विविधता पर अभिसमय (CBD)
  2. कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फॉना एंड फ्लोरा (CITES)
  3. कार्टाजेना प्रोटोकॉल ऑन बायोसेफ्टी (CPB)
  4. मिनामाटा कन्वेंशन ऑन मर्करी (MCM)
  5. स्टॉकहोम कन्वेंशन ऑन पर्सिस्टेंट ऑर्गेनिक पॉल्यूटेंट्स (SCPOP)

उपर्युक्त में से किन अभिसमयों पर भारत द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं?



59. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद द्वारा राष्ट्रीय जल नीति को 2016 में अंगीकार किया गया था।
कथन-II: राष्ट्रीय जल नीति, राष्ट्रीय जल संबंधी एक ढांचागत कानून और प्रत्येक राज्य में एक जल नियामक अधिकरण की स्थापना की सिफारिश करती है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



60. इंडिया क्लाइमेट एनर्जी डैशबोर्ड (आईसीईडी) 3.0 किसके द्वारा जारी किया गया है? 



61. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    अंतरिक्ष यान   विशेषताएं
  1. जूनो : बृहस्पति ग्रह के गुरुत्व क्षेत्र, चुंबकीय क्षेत्र और ध्रुवीय चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन
  2. कैसिनी फ्लाईबाई : बृहस्पति ग्रह का सबसे विस्तृत भूमंडलीय रंगीन चित्र तैयार किया
  3. डीप स्पेस 2 : चंद्रमा की निम्न ध्रुवीय कक्षा की जांच की
  4. प्रिजर्वेंस : मंगल ग्रह पर आवास की संभावना, जलवायु और भूविज्ञान की अतीत और वर्तमान स्थितियों की खोज की

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



62. ग्रहों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. शुक्र, पृथ्वी, मंगल और बृहस्पति स्थलीय ग्रह हैं।
  2. शनि, यूरेनस और नेपच्यून जोवियन ग्रह हैं।
  3. शुक्र और यूरेनस के अलावा सभी ग्रह दक्षिणावर्त में परिक्रमा करते हैं।
  4. बुध के अलावा सभी ग्रहों के उपग्रह हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



63. निम्नलिखित अंतरिक्ष यानों पर विचार कीजिए:

  1. मेरिनर 4
  2. वाइकिंग 1
  3. अकात्सुकी
  4. वेगा 2

उपर्युक्त में से कितने अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह तक पहुंचने में सफल रहे हैं?



64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: 40 वाट की एक ट्यूबलाइट 100 वाट के तापदीप्त बल्ब की तुलना में अधिक प्रकाश उत्पन्न करती है।
कथन-II: एक ट्यूबलाइट में अधिकांश बिजली प्रकाश में परिवर्तित हो जाती है क्योंकि इसमें कोई ताप शामिल नहीं होता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



65. नेत्रदान में, दाता की आंख के निम्नलिखित में से किस भाग का उपयोग किया जाता है?



66. एक व्यक्ति ने कॉफी बनाने के लिए एक कप पानी लिया और उसे गर्म करने के लिए माइक्रोवेव में रख दिया (ऐसा उसने पहले भी कई बार किया था)। वह पानी को उबालना चाहता था। जब टाइमर ने ओवन बंद कर दिया, उसने कप को ओवन से निकाला। जैसे ही उसने कप में देखा, तो पानी उबल नहीं रहा था, लेकिन अचानक ही उसके चेहरे पर कप के पानी के ‘गर्म छीटें’ आ पड़े। तब तक कप क्षतिग्रस्त नहीं हुआ, जब तक उस व्यक्ति ने उसे नीचे नहीं फेंका। उसके पूरे चेहरे पर छाले पड़ गए। ऐसा क्यों हुआ?

  1. माइक्रोवेव में पानी नहीं उबलता।
  2. माइक्रोवेव में रखा पानी और अन्य तरल पदार्थ अत्यधिक गर्म हो सकते हैं और क्वथनांक तक पहुंचने पर हमेशा बुलबुले नहीं बनाते हैं।
  3. जब अत्यधिक गरम तरल को स्थानांतरित किया जाता है, तो तेजी से बुलबुले बनते हैं और गर्म तरल बाहर निकल जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:




67. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ट्राइक्लोरोफ्लोरोमीथेन, जिसे CFC-11 भी कहा जाता है, ओजोन परत को सबसे अधिक क्षति पहुंचाने वाली गैसों में से एक है।
  2. CFC-11 को ग्लोबल मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रतिबंधित किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



68. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: जैव-अर्थव्यवस्था अर्थव्यवस्था का वह हिस्सा है, जो पौधों और सूक्ष्मजीवों सहित जैविक संसाधनों से प्राप्त होता है।    
कथन–II: भारतीय जैव-अर्थव्यवस्था ने वर्ष 2024 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 4.25 प्रतिशत का योगदान दिया।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



69. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    आनुवंशिक रोग   उत्परिवर्तन
  A.  सिकल सेल एनीमिया : पुरुषों में अतिरिक्त X-गुणसूत्र
  B.  डाउन सिंड्रोम : किसी अमीनो अम्ल का प्रतिस्थापन
  C.  क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम : अतिरिक्त गुणसूत्र 21
  D.  टर्नर सिंड्रोम : महिलाओं में X-गुणसूत्र की कमी

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



70. LED लैंप के संदर्भ में, इनमें से कौन-सा कथन सही है?

  1. ये अवरक्त या पराबैंगनी विकिरण उत्सर्जित नहीं करते हैं।
  2. इनमें अनुपालन के दायरे में आने वाले खतरनाक पदार्थों (सीसा, कैडमियम, पारा) की मात्रा या तो नहीं होती अथवा अत्यंत नगण्य होती है।
  3. ये स्विच ऑन करने के 20 से 25 सेकंड बाद प्रकाश देते हैं।
  4. इनमें प्रकाश के तथाकथित ‘पूर्ण स्पेक्ट्रम’ (Full Spectrum) के विकीर्णन की प्रवृत्ति नहीं होती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: 



71. खेल विज्ञान में, निम्नलिखित में से कौन-सा परीक्षण उसके प्रमुख प्रारूप मानदंड से सही सुमेलित है?

    परीक्षण   विशेषता
  1. ब्रोंको टेस्ट : लगातार 20 मी–40 मी–60 मी शटल के पांच सेट पूरे किए जाते हैं
  2. यो-यो टेस्ट : समयबद्ध विश्राम अंतराल के बाद, 20 मीटर के चिह्नित स्थानों के बीच दौड़
  3. बीप टेस्ट : ऑडियो बीप के निर्देशानुसार क्रमशः दौड़ की गति बढ़ाना


नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



72. प्रथम वर्ल्ड फूड प्राइज किसे प्रदान किया गया था?



73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन–I: यूनाइटेड नेशन्स कमीशन ऑन ट्रेड लॉ (UNCITRAL) इंटरनेशनल ट्रेड लॉ के अधीन संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का प्रमुख विधिक संगठन है।
कथन–II: UNCITRAL, विभिन्न वाणिज्यिक विधि के क्षेत्रों में विधायी एवं अविधायी साधनों का उपयोग कर इंटरनेशनल ट्रेड लॉ के आधुनिकीकरण और सामंजस्यीकरण में प्रमुख भूमिका निभाता है।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



74. निम्नलिखित में से किन देशों ने भारत के साथ शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए हैं?

  1. रूस
  2. नेपाल
  3. भूटान
  4. स्विट्जरलैंड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



75. एंडियन कम्युनिटी (CAN) एक क्षेत्रीय समूह है, जिसमें चार सदस्य देश शामिल हैं—



76. ENCORE नामक नोडल ऐप किसके द्वारा विकसित किया गया है?



77. पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (MLAT) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. MLAT देशों के बीच औपचारिक समझौते हैं, जो साक्ष्यों के आदान-प्रदान और आपराधिक मामलों में जांच सहायता तथा अभियोजन को सुगम बनाते हैं।
  2. भारत में, गृह मंत्रालय MLAT से संबंधित अनुरोधों का प्रबंधन करने के लिए नोडल प्राधिकरण है।
  3. MLAT का प्रयोग केवल इंटरपोल के संचार माध्यमों के द्वारा ही किया जा सकता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



78. भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) के सार्वभौमिक बैंकों में परिवर्तित होने के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. SFB के पास न्यूनतम पांच वर्षों की संतोषजनक उपलब्धि के साथ अनुसूचित दर्जा होना चाहिए। 
  2. SFB के पास पिछली तिमाही के अंत (लेखापरीक्षित) तक न्यूनतम ₹1,000 करोड़ की निवल संपत्ति होने के साथ ही उसे किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होना चाहिए।
  3. SFB को पिछले दो वित्तीय वर्षों में शुद्ध लाभ होना चाहिए तथा सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए क्रमशः 3 प्रतिशत और 1 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



79. S-400 मिसाइल प्रणाली के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह एक लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जिसे अमेरिका द्वारा किसी विशिष्ट क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है।
  2. S-400 एक शक्तिशाली शस्त्र है, जो विभिन्न प्रकार के विमानों, मानव रहित हवाई वाहनों, क्रूज मिसाइलों तथा बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को निशाना बनाने में सक्षम है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



80. X भारत में बीच हॉलिडे की योजना बना रहा है, लेकिन वह केवल उन्हीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेगा, जहां ब्लू फ्लैग प्रमाणित समुद्र तट हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर विचार कीजिए:

  1. महाराष्ट्र
  2. गोवा
  3. केरल
  4. दीव
  5. तमिलनाडु

कुल मिलाकर X कितने प्रशासनिक क्षेत्रों का दौरा करेगा?



81. मिशन INFUSE के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसने सिग्नस लूप (Cygnus Loop) में स्थित लगभग 20,000 वर्ष पुराने सुपरनोवा अवशेष के अध्ययन के लिए एक नया ध्वनि (साउंडिंग) रॉकेट प्रक्षेपित किया है?



82. निम्नलिखित में से किन विषयों पर संविधान संशोधन केवल तभी संभव है, जब उसे अनधिक आधे राज्यों की विधानसभाओं द्वारा अनुमोदित किया जाए?

  1. राष्ट्रपति का निर्वाचन
  2. संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व
  3. सातवीं अनुसूची की कोई भी सूची
  4. किसी राज्य की विधान परिषद का उन्मूलन 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



83. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    पद प्रयोजन 
  1. व्यवस्था का प्रश्न तब उठाया जाता है जब सदन की कार्यवाही सामान्य नियमों के अनुसार न चल रही हो 
  2. निंदा प्रस्ताव सरकार के किसी कार्य की आलोचना करने के लिए उसके विरुद्ध लाया जाता है
  3. विशेषाधिकार प्रस्ताव तब लाया जाता है जब किसी सदस्य को यह लगे कि किसी मंत्री ने सदन में विशेषाधिकार का उल्लंघन किया हो
  4. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव अध्यक्ष की पूर्व अनुमति से किसी मंत्री का ध्यान लोक महत्व के किसी तात्कालिक विषय की ओर आकर्षित करने के लिए लाया जाता है 

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



84. उच्चतम न्यायालय की परामर्शी अधिकारिता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. राष्ट्रपति द्वारा संदर्भित किसी भी विषय पर उच्चतम न्यायालय के लिए अपनी राय देना बाध्यकारी है।
  2. परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को भेजे गए किसी भी संदर्भ की सुनवाई उसकी पूर्ण पीठ द्वारा की जाती है।
  3. परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत दिए गए संदर्भ पर उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई राय सरकार पर बाध्यकारी नहीं होती।
  4. परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को एक समय में एक से अधिक संदर्भ नहीं भेजे जा सकते।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



85. भारत के महान्यायवादी के पद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. वह मंत्रिमंडल का सदस्य होता है।
  2. वह संसद के किसी भी सदन में बोल सकता है और किसी भी विषय पर मतदान कर सकता है।
  3. उसके पास उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने की योग्यता होना अनिवार्य है।
  4. उसका पारिश्रमिक संसद द्वारा अवधारित किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. संसद को संसद तथा राज्य विधान-मंडलों के निर्वाचन से संबंधित विषयों पर विधि बनाने का अधिकार है।
  2. संविधान में निर्वाचन आयोग की सदस्य संख्या विनिर्दिष्ट की गई है।
  3. निर्वाचन से संबंधित सभी विवादों का निर्णय राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
  4. बूथ के बलात ग्रहण को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135क में परिभाषित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?



87. किसी राज्य में सांविधानिक तंत्र के विफल होने के कारण आपातकाल की उद्घोषणा के दौरान, राष्ट्रपति निम्नलिखित कदम उठा सकता/सकती है:

  1. राज्यपाल में निहित तथा उसके द्वारा प्रयोक्तव्य सभी शक्तियां अपने हाथ में ले सकता है।
  2. यह घोषणा कर सकता है कि राज्य विधानमंडल की शक्तियों का प्रयोग संसद द्वारा किया जाएगा।
  3. उच्च न्यायालयों की कतिपय शक्तियां अपने हाथ में ले सकता है।
  4. आदेश द्वारा अनुच्छेद 20 और 21 में प्रदत्त अधिकारों को छोड़कर, किसी भी या सभी मूल अधिकारों को निलंबित कर सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



88. भारतीय संविधान की उद्देशिका से निम्नलिखित में से कौन-सी बातें स्पष्टतः उभरकर आती हैं?

  1. संविधान के प्रवर्तन की तिथि
  2. वे आदर्श जिन्हें प्राप्त किया जाना था
  3. शासन प्रणाली
  4. प्राधिकार का स्रोत

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



89. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सौदा अभिवाक एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें अभियोजन पक्ष और अभियुक्त, यदि अभियुक्त अपना अपराध स्वीकार कर ले, आपसी सहमति से मामले का निपटारा करने पर सहमत होते हैं।
  2. ई-कोर्ट्स परियोजना, केंद्र सरकार की एक पहल, में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसी मामले की पूरी कार्यवाही का संचालन करना शामिल है।
  3. केंद्र–राज्य संबंधों पर एम.एम.पुंछी आयोग की रिपोर्ट (2010) में योजना आयोग को समाप्त करने की सिफारिश की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?



90. निम्नलिखित परिस्थितियों और उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता को सुमेलित कीजिए:

    परिस्थिति     अधिकारिता
  A. निचली अदालत द्वारा बरी किया गया व्यक्ति, लेकिन उच्च न्यायालय द्वारा उसे मृत्युदंड दिया गया हो   1. मूल
  B. संविधान के प्रारंभ से पूर्व की गई किसी प्रसंविदा से उत्पन्न विवाद    2. अपीलीय
  C. संघ के दो राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद   3. परामर्शी 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन नेटवर्क (ICN) एकमात्र वैश्विक संगठन है जो केवल प्रतिस्पर्धा कानून के प्रवर्तन के लिए समर्पित है और इसमें राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के सदस्य शामिल हैं।
कथन-II: ICN के पास कोई नियम-निर्माण का कार्य नहीं है, किंतु जब परियोजनाओं से सर्वोत्तम प्रथाओं पर सहमति बनती है, तो उनका क्रियान्वयन कैसे किया जाए, इसका निर्णय संबद्ध प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण स्वयं करते हैं।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?



92. निम्नलिखित में से किन एशियाई देशों ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की है?



93. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

    अभ्यास    देश
  1. हरिमाउ शक्ति : भारत और मलेशिया
  2. धर्मा गार्जियन : भारत और बांग्लादेश 
  3. टेबल टॉप : भारत और जापान
  4. इंद्र : भारत और रूस

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?



94. डॉ. बलराम सिंह बनाम भारत संघ का निर्णय निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?



95. महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 में लैंगिक उत्पीड़न के अंतर्गत शामिल हैं:

  1. शारीरिक संपर्क और अग्रगमन
  2. लैंगिक अनुकूलता की मांग या अनुरोध करना 
  3. लैंगिक अत्युक्त टिप्पणियां करना 
  4. अश्लील साहित्य दिखाना
  5. लैंगिक प्रकृति का कोई अन्य अवांछनीय शारीरिक, मौखिक या अमौखिक आचरण करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



96. राष्ट्रीय कम्पनी विधि अपील अधिकरण (NCLAT) निम्नलिखित के आदेशों के विरुद्ध अपील सुन सकता है:

  1. राष्ट्रीय कम्पनी विधि अधिकरण
  2. भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड 
  3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
  4. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:



97. जया जेटली समिति ने निम्नलिखित में से क्या सिफारिश की थी?



98. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ऑटोमेटेड पर्मानेंट एकाडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) भारत में बचपन से ही सभी विद्यार्थियों को विशेष पहचान प्रदान करने हेतु बनाई गई एक विशिष्ट आईडी प्रणाली है।
  2. APAAR, डिजिलॉकर तक पहुंच को सुगम बनाएगा तथा विद्यार्थियों को भविष्य में उपयोग हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेजों और उपलब्धियों को सुरक्षित रखने की सुविधा देगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



99. निर्वाचन बंधपत्र (Electoral bonds) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. निर्वाचन बंधपत्र ब्याज-मुक्त मौद्रिक लिखत हैं, जिन्हें केवल भारतीय स्टेट बैंक की विशिष्ट शाखाओं से खरीदा जा सकता है।
  2. ये बंधपत्र केवल 10,000 रुपये, 10 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये के मूल्यवर्ग में ही बेचे जाते हैं।
  3. यह लिखत गुप्त माना जाता है क्योंकि दाता का नाम एवं अन्य विवरण दर्ज नहीं किए जाते।
  4. कोई व्यक्ति या कंपनी केवल सीमित संख्या में ही निर्वाचन बंधपत्र खरीद सकती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?



100. गर्भ का चिकित्सीय समापन (संशोधन) अधिनियम, 2021 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सभी महिलाओं को बिना किसी परामर्श के बीस सप्ताह तक के गर्भ को समाप्त कराने का अधिकार है। 
  2. बीस से चौबीस सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने का अधिकार कम-से-कम दो पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  3. चौबीस सप्ताह से अधिक अवधि के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति केवल भ्रूण में असामान्यताओं के आधार पर, चिकित्सा बोर्ड के परामर्श से दी जाएगी। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?



| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |

Quiz of the Fortnight

A fresh Quiz every fortnight comprising 15–20 questions that • form a mixed bag ranging from current events to theoretical aspects of various subjects prescribed for study in general knowledge papers of various examinations; • include items on the little-known aspects of the subjects; and • are designed to test in-depth knowledge in a variety of subjects.
Answers are provided against which one can check one’s performance.
Quiz is FREE to attempt.
An ideal way for candidates of competitive examinations to keep abreast of current developments as well as widen their knowledge in various academic subjects.

 

 

Practice Session

This section is devised to help readers • get acquainted with the kind of questions set in the civil services examinations; • assess their level of knowledge; and • hone their test-taking skills.

For PRELIMS full-scale trend-setting practice tests are available with answers and explanatory notes. Attempt our Sample Tests—all for FREE.

FOR MAINS, model questions of different lengths in the prescribed subjects with suggested answers are available. Study the FREE Samples of answers to some questions from previous years’ papers.

 

Supplementary Info for Books

Books often need supplementary reading material to update and widen the reader’s learning experience. Waiting for the next revised edition may prove frustrating and inadequate these days when fresh information is available almost every moment! Hence, the need for this section.

It provides FREE additional material to the readers of our books. It is designed to complement the main text and help readers to stay informed with the latest developments and new concepts, and explore some topics at greater depth. It will serve to provide a well-rounded perspective on each subject, making study more engaging and productive.

 

News & Views

The FREE NEWS section focuses on • important events and developments around India and the world in every field; and • explanation of new terms in the news relating to various fields.

The VIEWS section has • critically analytical articles on select news events, • debatable topics of current/topical interest, and • supplementary information to what is provided in our books.

This section will effectively update readers’ knowledge and will be of special use to candidates of the civil services examination at all levels—Prelims, Mains, and the Personality Test.

 

 

spectrum-books-logo

  

Spectrum Books Pvt. Ltd.
Janak Puri,
New Delhi-110058

  

Ph. : 91-11-25623501
Mob : 9958327924
Email : info@spectrumbooks.in